logo

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का मास्टरमाइंड चंदन मंडल मुंगेर से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

we5bn7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड के पास 4 सितंबर को कारोबारी साकेत अग्रवाल से हुई 30 लाख की लूटकांड का मुख्य आरोपी चंदन कुमार मंडल उर्फ सौरभ उर्फ चंदू आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे बिहार के मुंगेर जिले के धपरी शामपुर से गिरफ्तार किया। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि लूट की वारदात में चंदन मंडल की भूमिका सबसे अहम थी। वारदात के समय साकेत अग्रवाल से रुपये से भरा बैग छीना गया था, और बाद में आरोपी अपने साथियों के साथ इनोवा कार में सवार होकर फरार हो गया था।
पुलिस की पड़ताल से यह भी सामने आया कि वारदात के बाद चंदन मंडल अपने हिस्से के लगभग 5 लाख रुपये लेकर मुंगेर भाग गया था। लगातार तकनीकी दबाव और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने उसकी तलाश की और अंततः मुंगेर से उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 50,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इस मामले में पहले ही 12 सितंबर को गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ और छानबीन में गिरोह की संलिप्तता बड़े पैमाने पर उजागर हो चुकी है। थाना प्रभारी ने कहा कि लूटकांड का खुलासा अब पूरा हो चुका है और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।चंदन मंडल मूल रूप से आदित्यपुर सालडीह बस्ती (केसरी गोदाम के पास) का निवासी है और उसका पैतृक गांव मुंगेर बताया गया है। पुलिस ने कहा कि बाकी बचे हुए धन की बरामदगी और गिरोह के और रिश्तेदारों/आश्रितों की जांच जारी है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Tags - latest Jamshedpur News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur news in hindi latest Jamshedpur news Jamshedpur updates latest Jamshedpur news in Hindi Latest Jamshedpur Updates latest updates Jamshedpur Latest Jamshedpur News J