logo

अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी

RAIN3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में आज से अगले 4 दिनों तक बारिश के साथ हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई है। वहीं तापमान फिलहाल सामान्य रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बन सकता है, और इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। वही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर के रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


पिछले 24 घंटों में हुई बारिश 
गढ़वा – 61.5 मिलीमीटर
रांची (बारियातू) – 59 मिलीमीटर
धनबाद (पंचेत) – 49.4 मिलीमीटर
धनबाद (मैथन डीवीसी) – 33.2 मिलीमीटर
लोहरदगा (कुड़ू) – 32.4 मिलीमीटर

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news jharkhand monsoon jharkhand mausam jharkhand monsoon news