logo

चंपाई सोरेन ने इरफान अंसारी के SIR कराने आए BLO को बांधकर रखने के बयान पर साधा निशाना, कहा- यह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है

champai_soren1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के SIR कराने आए BLO को बांधकर रखने के बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "चुनाव आयोग के SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर झारखंड के एक बड़बोले मंत्री के बयान ने उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। ऐसे उकसाऊ बयान देने वाले मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की जरूरत है। भारत का संविधान सिर्फ भारतीय नागरिकों को वोट देने का अधिकार देता है और घुसपैठियों के नाम काटने की इस कवायद से झारखंड के आदिवासियों- मूलवासियों को, बिना किसी विदेशी हस्तक्षेप के, अपने प्रतिनिधि चुनने में आसानी होगी।"
उन्होंने कहा, "झारखंड वासियों को यह पता है कि जो लोग हमारी जमीनें, बहु-बेटियों की अस्मत एवं सरकारी योजनाओं में हमारे अधिकार को छीन रहे हैं, उन्हें पहचानना और बाहर निकालना जरूरी है। एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट का यह शुद्धिकरण, भारत के लोकतंत्र को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाएगा, जिसमें हर भारतीय की सक्रिय सहभागिता रहेगी। यह वक्त का तकाजा है कि झारखंडवासी एकजुट होकर एसआईआर की इस मुहिम को सफल बनाएं, तथा ऐसी लोकतंत्र- विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें।"

 

Tags - latest Champai Soren News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates Champai Soren Champai Soren News Updates latest Champai Soren News Champai Soren News in hindi Champai Soren Up