logo

CM बनने के बाद पहली बार चंपई सोरेन पहुंचे अपने गांव, ऐसे हुआ भव्य स्वागत 

champaisoren1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार चंपई सोरेन अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। बुधवार को गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन एवं जागेश्वर टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल-जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

2 फरवरी को चंपई सोरेन बनें थे मुख्यमंत्री  
बता दें 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। चंपई सोरेन के आलावा दो अन्य मंत्री ने भी शपथ लिया था। कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी की रात को मुख्ययमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे फ़िलहाल ईडी के रिमांड पर हैं, जमीन घोटाला मामले में ईडी हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।