logo

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने स्व दुर्गा सोरेन जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कही ये बात 

news1013.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राज्य पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने स्व दुर्गा सोरेन की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। कहा कि पूर्व विधायक और  जुझारू साथी रहे स्व दुर्गा सोरेन की जयंती पर, उन्हें शत शत नमन। वीर दुर्गा सोरेन अमर रहें। इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की जयंती दिवस पर दुर्गा सोरेन स्मारक,  लोवाडीह, नामकोम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस समय मोर्चा के कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। 


 

Tags - Champai Soren tribute   Durga Soren   birth anniversary