logo

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, किन बातों पर बनी सहमति जानिए 

ch271.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जेएमएम से नाराज चल रहे चंपाई सोरेन ने आज दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे आज ही कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें जेएमएम से नाराजगी और मोर्चा से बढ़ती दूरियों के बीच चंपाई ने कहा था कि उनके सामने तीन विकल्प हैं। पहला, राजनीति से संन्यास लेना। दूसरा, अपनी पार्टी बनाना और तीसरा राह में कोई समान विचारधारा मिले तो उसके साथ जाना। अब अमित शाह से मुलाकात के बाद ये साफ हो गया है कि वे बीजेपी के साथ जा सकते हैं या जायेंगे। संन्यास लेने की बात को चंपाई पहले ही दरकिनार कर चुके हैं। इसी बीच उनकी ओऱ नई पार्टी बनाने की चर्चा भी गरम है। 

मिली खबर के मुताबिक चंपाई सोरेन कल बहरागोड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद खड़गपुर के रास्ते रविवार रात कोलकाता पहुंचे थे। इससे पहले  बहरागोड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि मुझे अपने दौरे के क्रम में कोल्हान की जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज मेरे अध्याय का पांचवा चैप्टर खत्म हो गया है। जल्द ही मैं अपने आगे के राजनीतिक सफर का खुलासा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक जो भी कदम उठाए हैं, वो ठोस और सही उठाए हैं। साथ ही जो भी काम सोचते हैं, उसे पूरा करते हैं।

इधर राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच आज असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा दिल्ली रवाना हो गये। इस दौरान उन्होंने कहा  कि मेरी चंपाई सोरेन से कुछ महीनों से बातचीत होती रहती है। लेकिन कोई राजनीतिक बातें नहीं हुई हैं। वो सीनियर लीडर हैं उनके बारे में ज्यादा कुछ कहना सही नहीं है। मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन सोरेन भाजपा में आ जाएं। चंपाई सोरेन की हर गतिविधियों पर भाजपा की नजर है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का प्रेशर पॉलिटिक्स लगातार जारी है। रविवार की शाम वो पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आयोजित एथलेटिक क्लब के फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। इसके बाद सड़क मार्ग से बहरागोड़ा होते हुए कोलकाता चले गए। 


 

Tags - Champai SorenBJPJharkhand News