द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हो गयी थी इस दुखद घटना के बाद चंपाई सोरेन के परिवार में मातम की स्थिति है। वहीं राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। शोक में डूबे परिवार को सांत्वना देने सरायकेला जिले के झीलिंगगोड़ा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी पैतृक आवास पहुंचे। जहां उन्होंने चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन से मुलाकात कर उनका ढाढस बढ़ाते हुए स्व. वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान इस असहनीय दुख की बेला में परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करें।
