logo

झारखंड में घुसपैंठ से बर्बादी पर चिंतित हैं चंपाई सोरेन- शिवराज सिंह चौहान

sh052.jpg

रांची 

केंद्रीय मंत्री एवम् झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बीजेपी में आने पर फिर एकबार प्रतिक्रिया दी। सिंह मध्यप्रदेश में अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा के दौरे पर हैं। कहा कि चंपाई सोरेन सच में झारखंड के टाइगर हैं। आंदोलन की भट्टी में तप के निकले ऐसे नेता हैं जिसने झामुमो  को खड़ा किया। अलग झारखंड बनने में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका है। जनता में उनका आदर है वो झारखंड को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

सिंह ने कहा कि जिस ढंग से विदेशी घुसपैंठ के कारण झारखंड तबाह और बर्बाद हो रहा है, बेटियों से शादी करके उनके नाम पर जमीने खरीदी जा रही हैं वो चिंतित करने वाले हैं। राज्य में नोटों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है, उससे वो चिंतित हैं। कहा, जिस ढंग से उन्हें अपमानित किया गया, मुख्यमंत्री होते हुए भी नियुक्तिपत्र नहीं बांटने दिया, कार्यक्रम नहीं करने दिया, वो निंदनीय है। झामुमो अब पति-पत्नी की पार्टी बन कर रह गई है। इसलिए उन्होंने झारखंड को बचाने के लिए बीजेपी का दामन थामा है। ठगबंधन की सरकार जाना अब तय है। भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाएगी। 


 

Tags - Champai Soren infiltration Shivraj Singh Chauhan Jharkhand News News Jharkhand