logo

PM मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर चंपाई सोरेन ने BJP सांसद के साथ की बैठक 

pmmodivisit.jpg

द फॉलोअप डेस्क, जमशेदपुर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपूर आ रहे हैं। बिष्टूपुर गोपाल मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले जनसभा को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी के लिए भाजपा जिला कार्यालय के साथ विभिन्न स्तरों पर बैठकें कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर आयोजित होने वाले सभा और रोड शो को लेकर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने समीक्षा बैठक की। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा प्रदेश मंत्री  नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अभय सिंह  भाजपा के अन्य नेता शामिल हुए। जमशेदपुर के सर्किट हाउस में सभा की सफलता और भव्यता के लिए विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में सभा के आयोजन, रोड शो, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रचार अभियान और जनसंपर्क अभियान के पर जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री का आगमन झारखंड के लिए कई मायनों में विशेष - चंपाई सोरेन

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के लिए कई मायनों में विशेष है। उनके आगमन पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता और परिश्रम के साथ कार्य करना होगा। बैठक के दौरान पार्टी के द्वारा की जा रही व्यापक तैयारियों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा को लेकर पार्टी ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की विशेष देखरेख करेंगे। इसके साथ ही, लोगों से जुड़ने और उन्हें आमंत्रित करने को लेकर वृहद जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लोग सभा में शामिल हो सकें। 

PM जमशेदपुर वासियों को देंगे कई योजनाओं का सौगात 

प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर में जनसभा के दौरान झारखंड को कई योजनाओं का सौगात भी देंगे। प्रधानमंत्री जमशेदपुर रेलवे स्टेशन से तीन वंदेभारत ट्रेन का सौगात देने देंगे। देवघर-बनारस वंदेभारत ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखायेंगे। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं-1 पर टाटा-बरहमपुर ट्रेन और प्लेटफार्म नं-3 से टाटा-पटना ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। इसका पूरा रूट लिखित तौर पर नहीं आया है। इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन की तैयारियों का जायजा लिया था। 


 

Tags - Champai Sorenpm modi jharkhand visitjharkhand bjpjharkhand news