logo

चंपाई सोरेन ने पूछा सवाल- झारखंड में 5,000+ चर्च क्यों बने, क्या वहां मरांग बुरु या सिंगबोंगा की पूजा होती है?

CHAMPAI111.jpg

रांची
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड में 5,000 से अधिक चर्च क्यों बनाए गए हैं और क्या वहां मरांग बुरु या सिंगबोंगा की पूजा होती है? उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह पोस्ट लिखते हुए ये सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा, “जब आदिवासी प्रकृति-पूजक होते हैं, तो झारखंड में 5,000+ चर्च क्यों बनाए गए हैं? क्या वहां मरांग बुरु या सिंगबोंगा की पूजा होती है?” गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन लगातार डीलिस्टिंग की मांग करते आ रहे हैं. इस बीच उनके इस पोस्ट ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है. एक ओर भाजपा लगातार यह कह रही है कि सरना और सनातन एक हैं, वहीं कांग्रेस इसका विरोध करते हुए कह रही है कि सरना और सनातन एक नहीं हैं.

Tags - Champai Soren statement Jharkhand churches controversy Sarna religion debate India Marang Buru Singbonga worship de-listing demand Jharkhand politics