द फॉलोअप डेस्क, रांची
Nemara News Jharkhand: आज नेमरा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया। दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चमेली देवी ने कहा कि स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं रूपी सोरेन का उनके दिवंगत पति विष्णु भैया के प्रति सदैव पुत्रवत स्नेह और आत्मीयता रही। उन्हें रूपी सोरेन से एक मां के समान ममता, स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उनका निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक गहरी पीड़ा है। रूपी सोरेन का जाना केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार और पूरे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
.jpeg)