logo

रांची : कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड विजेता टीम की खिलाड़ियों को चैंबर ने किया सम्मानित

636.jpg

रांची :
कॉमनवेल्थ
गेम्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में भारतीय महिला टीम में शामिल झारखंड की दो बेटियों लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा चैंबर भवन में सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दोनों खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कहा कि हम आपसे गौरवान्वित हैं। आप इसी तरह प्रदेश का नाम रौशन करें। आपके प्रदर्शन ने यह दिखाया है कि झारखंड में केवल प्राकृतिक सौंदर्यता और खनिज संपदा ही नहीं, खेल प्रतिभाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजना के अनुरूप हर जिले में एक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ऐसी प्रतिभाओं को सहयोग करेंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को सुविधा मुहैया कराई जा सके इसके लिए झारखंड चैंबर से भी उन्होंने इस योजना का अधिकाधिक प्रचार करने की बात कही।

स्पोर्ट्स कमेटी में शामिल होने की अपील
चैंबर
अध्यक्ष किशोर मंत्री ने दोनों खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से झारखंड की खनिज के अतिरिक्त पहचान स्थापित हुई। उन्होंने झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए चैंबर के स्पोर्ट्स कमेंटी में भी खिलाडियों को शामिल होने की अपील की। कहा,  चैंबर द्वारा भी खिलाडियों के प्रोत्साहन के लिए सहयोग किया जाएगा। मौके पर स्पोर्ट्स कमिटी के चेयरमेन संतोष अग्रवाल ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों ही खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री हेमंत ने की बात, पीएम ने किया ट्वीट
गोल्ड
विजेता लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की ने उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए चेंबर का आभार जताया। कहा, देश के लिए खेलना और गोल्ड लाना उनकी जिंदगी का रोचक इतिहास बन गया है। यह भी कहा कि सेमी-फाइनल में जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फोन से बात कर हमारा उत्साहवर्द्धन किया। जबकि, प्रधानमंत्री द्वारा भी टवीट कर गोल्ड के लिए प्रेरित किया गया। फलस्वरूप फाइनल मैच में एक जबरदस्त उत्साह से हमने यह कर दिखाया। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका को हराना आसान नहीं था वो वर्ल्ड चैंपियन रहे थे। लेकिन हमने सही रणनीति अपनाई। हमने विपक्षी टीम की कमजोरियों को पहचाना और अपना नेचुरल गेम खेला। इसी स्ट्रेटजी से हमने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराया था।