द फॉलोअप डेस्क
चक्रधरपुर रेल मंडल में मानवता को झकझोर कर देने वाली एक घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला ने अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। यह घटना राजखरसावां और महालीमरूप रेलवे स्टेशन के बीच का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में सफर कर रही महिला अचानक विचलित हो गई और उसने गोद में बैठे बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया। उसके बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की तेज रफ्तार तथा गिट्टी के ऊपर गिरने से बच्चे का मौके पर ही मौत हो गई। यात्रियों के अनुसार महिला इसके बाद अपने तीन वर्षीय दूसरे बच्चे को भी बाहर फेंकने की कोशिश करने लगी थी, लेकिन यात्रियों ने तुरंत हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई।

यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़ लिया और अगले स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया। फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस दोनों मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में लगातार देर रात तक तकरीबन तीन घंटा सर्च ऑपरेशन कर नवजात के शव को एक झाड़ी से बरामद किया।

पुलिस हिरासत में कि जा रही पूछताछ
मां से पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा है आखिर क्यों अपने कलेजे के टुकड़ों को चलती ट्रेन से बाहर फेक दी और उसका जान ले ली। वहीं पति की गिरफ्तारी का कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला ने इस खौफनाक घटना को अंजाम क्यों दिया? महिला की पहचान पश्चिम सिंहभूम के मझगांव निवासी मुद्रावती गोप के रूप में हुई है, जबकि उसके पति ने अपना नाम शहाबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 4 साल पहले दोनों घर से भागकर पति पत्नी की तरह साथ रहने लगे थे।