द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा के सरांडा जंगल में IED विस्फोट हुआ है। इसमें एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके को घेर लिया और घायल जवान को तुरंत बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल जवान को गंभीर स्थिति में देखते हुए एयरलिफ्ट के जरिए रांची लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि उसका बेहतर इलाज किया जा सके। क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सरांडा इलाके में पहले भी नक्सली और उग्रवादी गतिविधियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
