logo

चाईबासा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

Screenshot_2026-06-12_141259.jpg

चाईबासा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के आयता गांव चौक पर शुक्रवार आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में आने से स्कूल बस का इंतजार कर रही दो मासूम छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्का जाम रखा और आरोपी ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को भीड़ से बचाया और जाम खुलवाया।घटना की पूरी जानकारी
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना एक तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा कार को टक्कर मारने के कारण हुई। दरअसल, दो छात्राएं सड़क किनारे होटल के पास स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक कार होटल की तरफ मुड़ने लगी, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार घिसटती हुई सीधे छात्राओं से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।हादसे में सात व आठ साल की दो छात्राएं घायल
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान भीड़ ने ट्रेलर चालक की पिटाई भी कर दी, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ से बचाकर अपने संरक्षण में लिया। दूसरी ओर, हादसे में घायल दोनों छात्राओं की पहचान सात वर्षीय अनुष्का कुमारी पान और आठ वर्षीय लवली तांती के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अनुष्का जमशेदपुर रेफर
जांच में अनुष्का के सिर और छाती में गंभीर चोटें पाई गईं, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के MGM अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, लवली तांती को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया गया और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

Tags - Chaibasa News Road Accident West Singhbhum School Students Jharkhand News