logo

CGL के सफल अभ्यर्थियों का फ्लैश मार्च, सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले का विरोध

CANDLE18.jpg

रांची 
CGL के सफल अभ्यर्थियों ने आज रांची में फ्लैश मार्च कर सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर विरोध जताया है।  बता दें कि 17 अगस्त को झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा संचालित कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट के अन्य साथियों के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक की। बैठक में परीक्षाओं को रद्द करने से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सरकार ने परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया। 

सीबीआई जांच की मांग
इसके बाद सीजीएल के सफल की ओर विरोध शुरू हो गया। वहीं, परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र मंचों की ओर से मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई जा रही है। उनका कहना है कि केवल परीक्षाएं रद्द करने से पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आएगी और इसके लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। गौतरलब है फिलहाल विवादित परीक्षाओं की जांच सीआईडी कर रही है।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - JSSC CGL Successful Candidates Flash March Exam Cancellation Student Protest