logo

Ranchi : मुख्यमंत्री से मिला केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल, रखी ये मांग

मुख्यमंत्री से मिला केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल, रखी ये मांग

रांची: 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति एवं केंद्रीय स्थल, सिरमटोली, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने सरहुल पर्व में निकलने वाले शोभायात्रा के दौरान सरकार के स्तर पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा लोगों की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप सरकार कार्य करेगी।