logo

अतीक-अशरफ म'र्डर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी होगा तैयार

218.jpg

द फॉलोअप डेस्क
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के मर्डर के बाद पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर हो गई। दरअसल हत्यारे पत्रकार के रूप में पहुंचे थे। इस तरह के मामले दोबारा न हो व पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्रालय को एसओपी बनाने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय ने एसओपी बनाने का काम शुरू कर दी है। हालांकि, एसओपी तैयार करने की समय सीमा तय नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी भी घटना के दौरान कवरेज के दौरान पत्रकारों की पहचान से लेकर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश बनाना होगा, जिसका पालन देश में सभी पुलिस को करना होगा।

पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती होगी साबित

देश भर में हजारों न्यूज चैनल, अखबार और लाखों डिजिटल मीडिया को देखते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान नहीं है। एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि, जिस प्रकार अतीक और अशरफ पर गोलियां चलाई गईं, उससे वहां मौजूद पत्रकारों को भी खतरा हो सकता था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT