द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थित रांची के ब्राम्बे में CUJ में CBI का छापा पड़ने की जानकारी निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी के अंदर किसी को भी जाने की अनुमती नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं और भवन निर्माण से जुड़े पुराने मामलों के कारण छापा पड़ा है। इस मामले को लेकर CUJ वाइस चांसलर ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा है कि सीबीआई जांच के लिए आई है। विश्वविद्यालय में किसी को आने-जाने या कुलपति से मनाही है। हालांकि, कुलपति ने कहा कि जांच पुरानी है और हम जांच में सहयोग कर रहे हैं।
