logo

रामगढ़ : CCL के सौंदा डी कोलियरी में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते ऑफिस सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

CCL के सौंदा डी कोलियरी में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते ऑफिस सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क:

Ramgarh News: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल क्षेत्र की सौंदा डी कोलियरी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई करते हुए परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत ऑफिस सुपरिटेंडेंट अभय कुमार बख्शी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। CBI के अचानक हुई इस कार्रवाई से कोयलांचल क्षेत्र में हलचल मच गई। गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में CBI की ओर से आधिकारिक पुष्टि होने के बाद मामले की ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

Tags - Central Coalfields Limited Barka-Sayal Area CBI Office Superintendent Bribery Case Coalfield News Jharkhand News Breaking News