logo

साइबर ठगी मामले में CBI की कार्रवाई, गोलमुरी से युवक को हिरासत में; पूछताछ जारी

Screenshot_2026-07-14_150032.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को CBI ने साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की। CBI की टीम ने टुईलाडूंगरी स्थित सरस्वती नगर निवासी राजदीप नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फिलहाल CBI मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।
घटना की पूरी जानकारी 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एक मोबाइल सिम कार्ड को लेकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से जुड़े एक बैंक खाते को खोलने में किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार संबंधित मोबाइल नंबर राजदीप के नाम से पंजीकृत है, जिसके आधार पर उससे मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। CBI की कार्रवाई के दौरान टीम टुईलाडूंगरी निवासी जसबीर सिंह के घर भी पहुंची और वहां भी पूछताछ की। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जसबीर सिंह की मामले में कोई भूमिका है या उनसे केवल जांच के तहत जानकारी ली गयी है। फिलहाल CBI की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।


 

 

Tags - CBI Cyber Fraud Jamshedpur Jharkhand News Golmuri