logo

CBI ने 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, BCCL रिटायर्ड कर्मचारी से मांग रहे थे रिश्वत

CBI5.jpeg

धनबाद
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बीसीसीएल के एक रिटायर्ड कर्मचारी से 20 हजार रुपए घूस लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई धनबाद में की गई, जिसके बाद कोयला कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड कर्मचारी को क्वार्टर का एनओसी जारी करने के बदले दोनों कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलते ही सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest