logo

पलामू : पांकी में लावारिस जाइलो से 46.19 लाख नकद बरामद, पुलिस जांच में जुटी

paki01254.jpg

पलामू (पांकी)
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक लावारिस वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेतराई बलियारी मोड़ के पास एक संदिग्ध लाल रंग की जाइलो (रजिस्ट्रेशन नंबर CG14B-5999) को जब्त किया।
वाहन की तलाशी लेने पर, बीच की सीट के नीचे रखे झोले से ₹46,19,900/- नकद बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई को पांकी अंचल के पुलिस निरीक्षक की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ अंजाम दिया गया।


जाइलो से वाहन का इंश्योरेंस दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन और बरामद नकदी का मालिक कौन है तथा इस रकम का स्रोत क्या है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest