logo

ताला तोड़कर प्रभार लेने का मामला : जांच करने पहुंची SDO की टीम, 24 घंटे में रिपोर्ट देने का आदेश 

LOCK1.jpg

रांची 

रांची के नामकुम अंचल कार्यालय का ताला तोड़कर अंचल अधिकारी (CO) का प्रभार लेने के मामले की जांच करने के लिए रविवार को सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार वहां पहुंचे। उनके साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। रांची डीसी ने एसडीओ को मामले की जांच कर इसमें संलिप्त पदाधिकारियों और कर्मियों को चिह्नित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि भू-राजस्व विभाग ने शुक्रवार की देर रात 91 अंचल अधिकारियों का तबादला किया था। कोडरमा सदर में पदस्थापित CO राम प्रवेश कुमार को नामकुम का CO बनाया गया। इसके बाद शनिवार को राम प्रवेश कुमार नामकुम अंचल प्रभार करने पहुंचे लेकिन अंचल में ताला लगा था। इसके बाद CO ने ताला तोड़कर CO का प्रभार ग्रहण किया था। CO का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मामले में संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिये थे।


 

Tags - Case charge SDO investigate Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News