logo

नामकुम CO ऑफिस से म्यूटेशन के कागजात गायब होने पर पूर्व अंचलाधिकारी समेत 3 पर केस; 2 गिरफ्तार

नामकुम CO ऑफिस से म्यूटेशन के कागजात गायब होने पर पूर्व अंचलाधिकारी समेत 3 पर केस; 2 गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

अंचल कार्यालय से म्यूटेशन के दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने इस मामले में नामकुम अंचल के पूर्व अंचलाधिकारी (CO) समेत कुल 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले  में 2 गिरफ्तारी भी हुई है। मामला नामकुम अंचल कार्यालय से दाखिल-खारिज से जुड़े कागजात गायब होने से जुड़ा है। इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की छानबीन के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर ACB ने 2 अभियुक्तों  को गिरफ्तार किया था।  गिरफ्तार अभियुक्तों में तात्कालीन अंचल निरीक्षक मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार शामिल हैं। 

26 अगस्त 2026 को दर्ज हुई प्राथमिकी
पूरा मामला नामकुम अंचल (रांची कार्यालय)  के दाखिल-खारिज वाद संख्या 356R-27/2013-14 से जुड़ा है। आरोप है कि वाद से जुड़े सभी दस्तावेज गायब हो गए। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी थाना (रांची) में कांड संख्या 18/2026 दर्ज किया गया था। 26 अगस्त 2026 को केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान  साक्ष्य मिलने पर मंगलवार (22 सितंबर) को एजेंसी ने तात्कालीन अंचल निरीक्षक मनोज कुमार दीक्षित और लिपिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मनोज कुमार 65 वर्ष के हैं जबकि दीपक कुमार 51 वर्ष के बताए जाते हैं। 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अब दाखिल-खारिज से जुड़े दस्तावेजों के गायब होने और इससे संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच में जुटी है। 

Tags - Jharkhand NewsCONamkum CO OfficeACBMutation