द फॉलोअप डेस्क
जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से पर्यावरण को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 7 मंत्र को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 4.05.2023 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (झारखंड) डॉ. संजय श्रीवास्तव ने राज्य के सभी वन पदाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने मिशन लाइफ को सफल बनाने का निर्देश दिया। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2021 में जलवायु परिवर्तन के COP-26 शिखर सम्मेलन, ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन के विपरीत प्रभावों को कम करने के लिए Mission LiFE (Life Style for Environment) विषय पर लिए गए निर्णय के अनुसार भारत सरकार द्वारा इस वर्ष माह मई-जून, 2023 में लाइफ के 7 Themes यानी 1. Save Energy 2. Save Water 3. Say no to single plastic 4. Adopt sustainable Food System 5. Reduce Waste 6. Adopt Healthy Life Styles 7. Reduce E-waste के लिए 75 व्यक्तिगत एवं सामुदायिक Actions को अपने जीवन क्रम में लागू करते हुए पर्यावरण के हो रहे नुकसान एवं जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों को रोकने हेतु प्रचार करते हुए आम जनता के बीच जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया गया है।

मिशन लाइफ से ऐसे मिलेगा लाभ
मिशन लाइफ में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक कार्यों में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा। जैसे, बिजली एवं पानी का कुशल उपयोग करना, ई-वेस्ट आदि का समुचित निष्पादन कराकर प्रत्येक व्यक्ति एवं समुदाय इस पर्यावरण की रक्षा एवं जलवायु परिवर्तन का कुप्रभावों का यथासंभव कम करने के प्रयास का भागीदार हो सकेगा। इसके लिए विभाग द्वारा प्रत्येक स्तर पर सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों एवं आम जनमानस के बीच नुक्कड़ नाटक, रैली, आम सभा, इस प्रकार के कुल अनुमोदित 75 Actions के द्वारा जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT