द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। इस बैठक में छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। पहले मुख्यमंत्री ने दिन के 12.30 बजे बैठक बुलायी थी। इसे बाद में शाम साढ़े चार बजे बुलायी गयी है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से छात्रों की मांगों पर विमर्श करेंगे। प्रोजेक्ट भवन में होनेवाली इस बैठक के बाद कैबिनेट की भी बैठक बुलायी जा सकती है। सीएमओ ने कैबिनेट डिपार्टमेंट को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। पूरी तैयारी से कैबिनेट के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि छात्रों की मांग पर सरकार कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है।
