logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक 2 सितंबर को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लिये जा सकते हैं फैसले 

project1.jpg

रांची
 झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद की अगली बैठक मंगलवार, 2 सितंबर 2025 को अपराह्न 2:30 बजे से आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
इस बैठक में शिक्षा और भारी वर्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले एजेंडों पर विचार कर आगामी योजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। बैठक को लेकर सरकारी महकमे में तैयारियां तेज हो गई हैं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest