हैदराबाद:
हैदराबाद में एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि इस घटना से 2 दिन पहले ही हैदराबाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। तब एक हाई-प्रोफाइल पार्टी से लौटती नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।
Another minor girl sexually assualted in Hyderabad, 2 held
— ANI Digital (@ani_digital) June 5, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/NgZ8W8tnx2#Hyderabad pic.twitter.com/4NvboubvOX
जुबली हिल्स एरिया में हुई थी वारदात
गौरतलब है कि हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना के महज 1 दिन बाद ही एक और नाबालिग को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक 31 मई को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि किशोरी लापता है। पुलिस ने शिकायत पर आईपीसी की धारा-363 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस पेट्रोलिंग टीम को लड़की उसी इलाके में मिली। मुगलपुरा पुलिस ने सारी जानकारी दी।

पीड़िता से लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म
छानबीन में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान कैब ड्राइवर शेख कलीम अली एलियास कलीम और मोहम्मद लुकमान अहमद याजदिन एलियान लुकमान के रूप में की गई। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि छानबीन के दरम्यान पीड़िता पेट्रोलिंग टीम को 1 जून को मिली। उसे भरोसा सेंटर भेजा गया जहां उसका बयान दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि वो अपने घऱ पहाड़ी शरीफ जा रही थी जब उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
आरोपी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी कैब ड्राइवर ने उसे अकेला देखा और पूछा कि वो उसे छोड़ देगा यदि उसे कहीं जाना है। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि वो शाहीन नगर जाना चाहती है लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। आरोपी ने पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बिठआ लिया। रास्ते में उसने एक और व्यक्ति को अपनी कार में बिठाया। दोनों पीड़िता को लुकमान के गांव कुंडरूग गांव ले गये और दुष्कर्म किया। बाद में कलीम ने नाबालिग को सुल्तानशाही में ड्रॉप कर दिया।