चतरा
चतरा जिले में बीते कल यानी बाइक सवार तीन लुटेरों ने CSP अरविंद कुमार से 2.96 लाख रुपये लूट लिए. पिस्तौल के दम पर लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया. पीड़ित हसोत गांव का निवासी है. वह कल एसबीआई की तपेज ब्रांच से नगद राशि लेकर मोकतमा स्थित अपने केंद्र जा रहे थे. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्दनपुर बांझी तेतर के पास तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों उनसे नगद राशि लूट ली और मौके से फरार हो गए.
पिस्तौल दिखाकर लूट लिए सारे पैसे
पीड़ित केर अनुसार, कल करीब सुबह 10:45 मिनट में वह बैंक से नगद लेकर जा रहे थे. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धमनियां मोड़ और मोकतमा पथ के पास पहले लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मारी. तीनों की संख्या में अपराधी काली अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे. उनकी बाइक का नंबर JH13B-5107 है. टक्कर मारने के बाद 2 लुटेरों ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर डराया और मारने की धमकी दी. इलाका सुनसान था और आसपास कोई मौजूद भी नहीं थी. ऐसे में CSP संचालक डर गए.
नगद के अलावा 5 एटीएम भी ले गए लुटेरों
लुटेरों ने अरविंद के पास से काले रंग का पिट्ठू बैग छीना. इसमें 2,96,000 रुपये नकद, पांच एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक लंच बॉक्स भी मौजूद था. पीड़ित का मोबाइल भी छीनकर अपराधियों ने झाड़ियों में फेंक दिया ताकि वे तुरंत किसी को सूचित न कर सकें.
पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना प्रभारी को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रार्थना की है. आवेदन के साथ उन्होंने बैंक से की गई निकासी के प्रमाण के तौर पर स्टेटमेंट भी संलग्न किए हैं, जिसमें 62,000 रुपये, 60,000 रुपये और 1,74,000 रुपये की निकासी का विवरण दिया गया है. पीड़ित का कहना है कि वे अपराधियों को सामने आने पर पहचान सकते हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है.