द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारी सखी मंडल की माताओं-बहनों ने अपने स्नेह, हुनर और मेहनत से खूबसूरत राखियाँ तैयार की हैं। समस्त राज्यवासियों से उनका आग्रह है कि इस रक्षा बंधन पर इन राखियों को खरीदकर हमारी बहनों के हुनर और स्वावलंबन को अपना साथ दें। आपकी खरीदी सिर्फ एक राखी नहीं, किसी बहन की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सम्मान है। इधर रक्षाबंधन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में राखी पलाश स्टॉल का शुभारंभ किया गया। सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई सुंदर एवं हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री इस स्टॉल के माध्यम से की जा रही है।
