logo

यात्रियों से भरी बस 20 फीट नीचे खाई में गिरी, 22 लोग..

bus4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले में दर्दनाक घटना घटी है। मझिगांवा से गढ़वा जाने वाली बस घोड़दाग मोड़ पर पलट गई। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी, इस कारण दर्जनों लोग घायल हो गये। बस जहां पलटी वहां गहरी खाई थी। जिसके कारण बस का पहिया ऊपर हो गया। जानकारी के मुताबिक बस में 50 लोग सवार थे। जिसमें से 22 लोगों को चोटे लगी है। घटनास्थल पर प्रशासन और पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि घोड़दाग मोड़ के पास  कांडी से गढ़वा जा रही बस अनियंत्रित हो गई थी इस कारण यह हादसा हुआ। घटना आज सुबह 6 बजे की है।


20 फिट नीचे गिरी बस 
जो जानकारी है उसके मुताबिक बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। घोड़दाग मोड़ के पास सड़क से 20 फीट नीचे खाई में बस जा गिरी। यह  बस मझिगांवा से 5 बजे सुबह खुली थी। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर सभी सवारियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मझिगांव भेजा गया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N