logo

हादसा : रामगढ़ घाटी में ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 18 लोग घायल 

accident_in_ramgadh.jpg

रामगढ़ः 

रामगढ़ जिला से भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रजरप्पा थानाक्षेत्र अतंर्गत दुलमी प्रखंड के कुल्ही में यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गये। घटना केझिया घाटी के पास घटी है। बसओडिशा से देवघर जा रही पर्यटकों से भरी थी। केबिन में फंसे 4 लोगों को स्थानीय लोगो ने बाहर निकाल कर गोला सामुदायिक अस्पताल भेजा है। 

 

बस में टूरिस्ट सवार थे
जानकारी के अनुसार बस जिसमें 50 से अधिक टूरिस्ट सवार थे। सभी ओडिशा के बालांगीर जिला से देवघर और नेपाल की यात्रा पर निकले थे। सभी देवघर में बाबा के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सिकिदिरी घाटी उतरने के बाद केझिया घाटी में बस ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस के केबिन में बैठे यात्री बुरी तरह फंस गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

 

यात्रियों की घर वापसी होगी
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रजरप्पा पुलिस पहुंची। यात्रियों ने बताया कि वे लोग ओडिशा से नेपाल तक की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। सुरक्षित बचे लोगों को दुलमी के प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश द्वारा कुल्ही तहसील भवन में ठहराया गया और खाने-पीने और रहने का व्यवस्था करवाई गई। साथ ही साथ ओडिशा सीएमओ और बालांगीर के स्थानीय विधायक से बात कर घटना की जानकारी दी और घायलों के बेहतर इलाज और सभी यात्रियों की घर वापसी की भी बात की।