logo

खूंटी : बुलेट सवार युवक ने पिकअप वैन में मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खूंटी में एक बड़े सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिले के खूंटी-तोरपा पथ पर भगत सिंह चौक पेट्रोल पंप के नजदीक खड़े पिकअप वाहन को बुलेट ने ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। मामला बीते रात मंगलवार की है। वहीं मृतक की पहचान खूंटी जिले के बेलवादाग निवासी 21 वर्षीय शीतल कुमार कश्यप के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि युवक बुलेट में सवार होकर खूंटी से बेलवादाग ओर जा रहा था। इसी क्रम में उसने सड़क के किनारे खड़े पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। घटना की सुचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए खूंटी के सदर अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार शीतल कुमार ने अपना ग्रेजुएशन बिरसा कॉलेज खूंटी से पुरा किया था और उसके बाद घर पर ही रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंचे। और बेटे का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Tags - jharkhand news kharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar crime news crime latest news road accident news accident news khunti news khunti latest news khunti road accident