logo

कल नजर आ सकता है ईद का चांद, इमारत शरीया व एदार-ए-शरीया ने इसे देखने की अपील की

014.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दारूल कजा इमारत शरीया रांची और एदार-ए-शरीया झारखंड की ओर से शुक्रवार को चांद देखने की अपील की गई है। इमारत शरीया के काजी-ए-शरिअत मुफ्ती मोहम्मद अनवर कासमी ने कहा कि आमतौर पर लोग चांद देखने पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं, कुछ लोग देखते हैं तो वे समय पर इसकी गवाही नहीं देते हैं। जिस की वजह से चांद के एलान करने में देरी हो जाती है। यथासंभव ऐसी स्थितियों से बचने और प्रणाली को अधिक बेहतर बनाने केलिएए इमारत शरीया ने बिहार-झारखंड व ओडिशा और बंगाल के विभिन्न शहरों, कस्बों और क्षेत्रों में इमारत शारीया की 83 शाखाओं और हजारों बस्तियों में स्थापित इमारत शारीया की कमेटी के द्वारा चांद देखने के बाद उसकी गवाही लेने का प्रबंध किया जाता है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को रमजान-उल-मुबारक माह की 29 तारीख है। चांद की 29 तारीख को आगामी महीने के चांद नजर आने की संभावना रहती है। इसलिए शव्वालुल मुकर्रम महीना यानि ईद-उल-फित्र के चांद देखने पर विशेष ध्यान दें। चांद देखने पर बिना देरी किए स्थानीय काजी शरीअत या जिम्मेदार आलिम के पास  शहादत दें। लोग इन नंबरें पर भी संपर्क कर चांद के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
इमारत शरीया फुलवारी शरीफ पटना- 0612-2555351, 2555014, 2555668 दारु कजा इमारत शरीया रांची- 9430113833, 979806704, चतरा-9431386707, 985295175 जमशेदपुर 9334617212, 9534741637 धनबाद- 9835598327

एदारा ने चांद देखने का किया विशेष इंतेजाम
एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा है कि दिनांक 21 अप्रैल ईद उल फित्र का चांद नजर आने की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को चांद नजर आए तो दारुल कजा एदार-ए-शरीया झारखंड इस्लामी मरकज हिंदपीढ़ी रांची को सूचित करें। इसके अलावा लोग अपने जिले में स्थपित रूयते हेलाल केंद्र (राज्य के 65 स्थानों में अवस्थित में से किसी भी एक ) के जिम्मेदार आलिमे दीन को खबर करें ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत (गवाही) हासिल की जा सके। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को चांद देखने के लिए काजियाने शरीयत डोरंडा स्थित हजरत कुतुबददीन रेसालदार बाबा के मजार पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि चांद दिखे तो इन नंबंरों पर संपर्क करें। 6202583475/9835553380/9199780992/9771338239/9934137121/9801370638/9939235678/7070207995/7366854786/9334427997/9304411329/9835365215/9199883085/9693974786/8862981017/6202583475/9835130183/9835126780

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT