logo

रांची : पुलिस के हत्थे चढ़ा ब्राउन शुगर तस्कर, 22 पुड़िया जब्त

police22.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

आज दिन के करीब 12: 30 मिनट पर प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर ब्राउन शुगर लेकर रातु इलाके में मुवमेंट करने वाला है। इसके बाद रांची एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने एक टीम का गठन किया। टीम में रातु के अंचल अधिकारी को भी शामिल किया गया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए नवासोसो स्थित लिची बगीचा पहुँची। प्रशासन के पहुंचने के मात्र 15 मिनट बाद सफेद रंग की स्कॉपियों कार आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया। तभी गाड़ी पर सवार व्यक्ति उतर कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। 

4.86 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त
पुछताछ में यूवक ने बताया कि उसका नाम रंजन यादव यादव है। पुलिस ने तलाशी के दौरान रंजन के पास से 22 पुड़िया (4.86 ग्राम) अवैध ब्राउन शुगर जब्त किया। पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के अलावा सफेद रंग की स्कॉपियों कार को भी जब्त कर लिया है। 


छापेमारी दल में शामिल थे ये पुलिस पदाधिकारी
1. पु०नि० शशि भुषण चौधरी, रातु थाना।
2. पु०अ०नि० अनुप कुमार रातु थाना।
3. पु०अ०नि० सतीश कुमार, रातु धाना।
4. पु०अ०नि० अनुरंजन कुमार, रातु थाना।
5. आ० नविन कुमार
6. आ० शिव मांझी

Tags - jharkhand police brown sugar ranchicrime khabar jharkhandjharkhand top khabar