logo

भाभी के साथ मिलकर नशा बेच रहा था देवर, ब्राउन शुगर के साथ धरायी जोड़ी

news6.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
रांची के सुखदेवनगर से देवर-भाभी को ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। यह कार्रवाई कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय अगुवाई में की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना के विद्यानगर इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान पवन कुमार नाम के शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पवन कुमार को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के बयान के मुताबिक आरोपी पवन ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए पकड़ा गया है।

पवन की भाभी पुलिस की हिरासत में 
पुलिस ने पवन के पास से ब्राउन शुगर के पुड़िया, 21 हजार रुपये कैश और 1 पल्सर-220 मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पवन से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में पवन ने बताया कि उसकी  भाभी भी नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद पवन की निशानदेही पर ही उसके भाभी के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में ब्राउन शुगर की 31 पुड़िया मिली। पुलिस, आरोपी भाभी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

राजधानी में आये दिन नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि रांची पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर नशीले पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने का प्रयास करती है। अक्सर रांची के विभिन्न इलाकों में पुलिस की रेड की खबरें आती रहती है। ब्राउन शुगर के तस्करों पर कार्रवाई भी की जाती है। इसके अलावा पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाई जाती है।