logo

बृजेश गंझू की मौत के विरोध में TSPC का 3 दिवसीय बंद का ऐलान, इन 7 जिलों में अपील  

बृजेश गंझू की मौत के विरोध में TSPC का 3 दिवसीय बंद का ऐलान, इन 7 जिलों में अपील   

चतरा
TSPC सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद संगठन ने बंद का ऐलान किया है। संगठन की लोहरदगा, लातेहार, महुआडांड़, गारूसीमा, गुमला और पलामू सीमांत जोनल कमिटी की ओर से जारी कथित बयान में 24 से 26 सितंबर तक सात जिलों में बंद का आह्वान किया गया है। जोनल कमांडर नथुनी के नाम से जारी बयान में संगठन ने पुलिस की कार्रवाई को सवालों के घेरे में रखते हुए बृजेश गंझू की मौत को फर्जी मुठभेड़ करार दिया है। बयान में दावा किया गया है कि 10 सितंबर को बृजेश गंझू की संगठन के रिजनल कमांडर शशिकांत और जोनल कमांडर नथुनी से बातचीत हुई थी। संगठन का आरोप है कि इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस ने केरेडारी के जंगल से बृजेश को पकड़ा और उसे अपने साथ ले गई। संगठन के अनुसार, काफी तलाश के बावजूद उसके बारे में जानकारी नहीं मिली।

इन जिलों में बंद का आह्वान 
इसके बाद संगठन ने दावा किया कि 20 सितंबर को वाराणसी में बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत हुई। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग का संकेत दिया है। संगठन के कथित बयान के मुताबिक 24 से 26 सितंबर तक चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला में बंद का आह्वान किया गया है। बयान में पुलिस पर कानून हाथ में लेने का आरोप लगाते हुए न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई है।


 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Brijesh Ganjhu TSPC Jharkhand Bandh Police Encounter