logo

प्रोटोकॉल तोड़कर अल्बर्ट एक्का चौक पर आम लोगों से मिली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हर कोई रह गया दंग

0842.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को रांची पहुंची। राज्यपाल से राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रांची की सड़कों पर उनका कारकेड दौड़ता नजर आया। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग इंतजार करते दिखे। राष्ट्रपति के इस दौरे में कई चीजें पहली बार देखने को मिली। राष्ट्रपति रांची के बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा को माल्यापर्ण कर मेन रोड पहुंची। रांची की ह्रदय स्थली अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची तो यहां उनकी एक झलक पाने के लिए सैकड़ों लोग कड़ी धूप में इंतजार करते नजर आए। अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात जवान व पदाधिकारी भी अचानक से चौंक गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक काम से अचानक से झारखंड व यहां के लोगों के प्रति उनके मन में क्या है, वो नजर आया। दरअसल प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति लोगों का अभिवादन स्वीकार करने लगी। जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है।

पहली बार कोई राष्ट्रपति अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची
झारखंड की राज्यपाल रहने के दौरान द्रौपदी मुर्मू कई बार अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार वे आज यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू से पहले कोई भी राष्ट्रपति अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने यहां नहीं आए थे। माल्यार्पण के बाद वहां लोगों की भीड़ के करीब जाकर उनका अभिवादन राष्ट्रपति ने स्वीकार किया तो हर कोई उनकी सादगी की चर्चा करने लगा। कई लोगों का कहना था कि ऐसा पहली बार हुआ जब उन्होंने किसी राष्ट्रपति को इतने करीब से देखा हो।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttp://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT