द फॉलोअप डेस्क
हटिया स्थित शिव मंदिर के प्रांगण के बगल स्थित राजपुरोहित आवास में साभौम ब्राह्मण महासंघ की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय की उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर एके मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर से आए महासंघ के संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा उपस्थित थे। आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बैठक में चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 और 6 अगस्त 2023 को रांची में वृहद महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कम से कम 10 से 12 राज्यों की प्रमुखता से भाग लेने की संभावना है। बैठक में अनिल कुमार मिश्रा, प्रमोद मिश्र, कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सीके मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस मिश्रा, कार्यक्रम सहसंयोजक आचार्य कृष्ण, प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रभारी महामंत्री अशोक मिश्र, डॉ. सीके मिश्रा, पत्रकार सह प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, नलिनी कांत पाठक, गढ़वा से आए दिलीप कुमार पाठक, जमशेदपुर से मिथिलेश कुमार मिश्र एवं रविंद्र मिश्र, रांची महानगर अध्यक्ष मुकेश इंद्र गुरु, रांची ग्रामीण अध्यक्ष मृत्युंजय पाठक, एमके पाठक, अरविंद पाठक, पांडे, नर्वदेश्वर मिश्र, ऋषि कांत मिश्र, मिथिलेश्वर, अजय कुमार मिश्र, श्रीकांत पाठक, डॉ. आरसी मिश्र, सूर्यनाथ मिश्रा, अमरनाथ पाठक एवम अन्य विशिष्ट लोगों ने शिरकत किया।

संगठन में विस्तार की चर्चा
बैठक में संगठन के कई विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके तहत संगठन विस्तार एवं जिलावार सदस्यता की भी बात की गई। सभी वक्ताओं ने एक बात स्पष्ट कहा कि कोष कार्यक्रम और कार्यालय यह बहुत महत्वपूर्ण चीज है। इस बार का मुख्य बिंदु को संग्रह भी रहा ताकि महासंघ की राष्ट्रीय बैठक सफल हो। लक्ष्य ऐसा रखा गया कि हजारों की संख्या में सजातीय बंधुओं एकत्रित हों।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT