logo

लोहरदगा : अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों IRB जवान गिरफ्तार, डीआईजी ने खुद संभाला मोर्चा

tytyt1.jpg

लोहरदगा: 

आदिवासी विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आईआरबी के जवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना में कांड संख्या 32/22 दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में डीजीपी के कड़े निर्देश के बाद डीआईजी ने खुद मोर्चा संभाला था। रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता ने लोहरदगा एसपी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा था। लोहरदगा एसपी खुद घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले को समझा। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर ली है। आरोपियों के नाम कृष्ण कांत तिवारी और अजय बाड़ा है। 


बर्खास्त किया जाएगा आरोपियों को 
एसपी ने कहा है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रांची रेंज के डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा आरोपियो की बर्खास्तगी की भी की जाएगा। इधर ग्रामीणों ने पीड़िता के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा की मांग की है। फिलहाल सेरेंगदाग माइंस में कांटा घर को बंद करा दिया है। 

 

घास काटने गई थी महिला 
बता दें कि 50 वर्षीय महिला मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गई। तभी सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। महिला गंभीर हालत में अपने घर पहुंची। उसे ब्लीडिंग होने लगी। बेटे को फोन किया। गया। बेटा महिला को सदर अस्पताल लेकर गया। वहां से महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया।  महिला के प्राइवेट पार्ट पर आरोपियों ने चोट भी पहुंचाई है। घटना सेरेंगदाग पिकेट की है।