logo

रांची में पुल से 30 फीट नीचे गिरा बोलेरो, सड़क हादसे में 9 घायल; एक की हालत गंभीर

5r4t.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से वापस लौट रहा एक बोलेरो पुल से 30 फीट नीचे जा गिरा। इस घटना में बोलेरो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये। फिलहाल, हादसे में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना रांची के अनगड़ा प्रखंड में रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी पुल की है, जो शाम करीब 7 बजे घटी। हादसे के वक्त बोलेरो में 9 लोग सवार थे, जो घायल हो गए। इनमें से एक महिला ललको देवी की हालत नाजुक है, जो सालमकुजू गोला गांव की रहने वाली है। शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के शिकार सभी लोग बोलेरो (जेएच 01 एक्यु 7413) पर सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी वक्त हादसा हो गया। हादसे में 22 वर्षीय सोनी देवी, 60 वर्षीय सालो देवी, 50 वर्षीय मोलो देवी, 60 वर्षीय मोबु देवी, 60 वर्षीय रेमची देवी और 3 वर्षीय कार्तिक मुंडा शामिल हैं। सभी घायल बरियातू, गोला और रामगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, समारोह से वापसी लौटने के दौरान चालक ने गाड़ी पर से अपना संतुलन खो दिया, इसके कारण हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दुर्घटना की जगह कार्यक्रम स्थल से महज 2 किलोमीटर दूर है। वहीं, पुल पार करने का रास्ता संकीर्ण होने के कारण पीछे से आ रही एक ट्रक बोलेरो को छूते हुए ओवरटेक कर आगे निकल गया। ऐसे में चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, इससे बोलेरो पुल से नीचे जा गिरा। इसके बाद मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने गड्ढे में उतरकर घायलों का रेस्कयू किया। साथ ही उन्हें इलाज के लिए CHC पहुंचाया। यहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन एक महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Tags - Ranchi Road Accident Bolero fell from Bridge 9 injured Jharkhand News Latest News Breaking News