logo

बोकारो के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को मिला विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

6911.jpg

द फॉलोअप, रांची
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित पदक में बोकारो के जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 8 अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है। गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार देश भर के 961 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदक दिया गया है। इनमें वीरता के लिए 272, विशिष्ट सेवा के लिए 83 पुलिसकर्मियों को और सराहनीय सेवा के लिए 606 पुलिसकर्मियों को पदक दिए गए हैं।


विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
आईपीएस शैलेंद्र कुमार सिन्हा, बोकारो जोनल आईजी


सराहनीय सेवा के लिए आठ पुलिस अधिकारी व कर्मी
सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार राय
सिपाही औरंगजेब खान
सिपाही संजय कुमार सिंह
सिपाही पुरण बहादुर सिंह
सिपाही नन्द किशोर महतो
हवलदार योगेंद्र कुमार दास
सिपाही अनिता तिर्की

Tags - President's Medal IG Bokaro Shailendra Kumar Sinha Jharkhand