logo

बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बुजुर्ग दंपती और बहू की कुल्हाड़ी से हत्या

्गवीह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड में बुधवार सुबह तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और पुत्रवधू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने में कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया है।


घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना शुरू किया। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि हत्या के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल तिहरे हत्याकांड के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Tags - Bokaro Crime Murder Jharkhand Police