logo

बोकारो : 11 दिन के अनशन के बाद परिवार को मिली बड़ी राहत, सुभाष चंद्र मोदी के 2 परिजनों को मिला नियोजन

BOKARONEW27.jpg

बोकारो
BSL कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की मौत के बाद नियोजन की मांग को लेकर पिछले 11 दिनों से एडीएम बिल्डिंग के समीप अनशन पर बैठे उनके परिजनों का संघर्ष आखिरकार सफल हो गया। सोमवार को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के हस्तक्षेप से मामले का सकारात्मक समाधान निकला और परिजनों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्वयं अनशन स्थल पर पहुंचकर परिजनों को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया। प्रशासनिक पहल और बीएसएल प्रबंधन की सहमति के बाद सुभाष मोदी के परिवार के दो सदस्यों को बोकारो स्टील प्लांट परिसर में कार्यरत हाईटेक इंजीनियरिंग के माध्यम से कुशल ठेका मजदूर के रूप में नियोजन प्रदान किया गया।

प्रबंधन स्तर पर लगातार बातचीत की जा रही थी
गौरतलब है कि सुभाष मोदी के निधन के बाद उनके परिजन नियोजन की मांग को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और और उनकी पत्नी एवं बेटी भूख हड़ताल कर रहे थे। पिछले 11 दिनों से चल रहे इस आंदोलन को लेकर प्रशासन और प्रबंधन स्तर पर लगातार बातचीत की जा रही थी।
मामले के समाधान के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन और उपायुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, बीएसएल प्रबंधन ने यह आश्वासन भी दिया है कि सुभाष मोदी के परिवार को पूर्व की भांति चिकित्सा सुविधा और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाती रहेगी।

Tags - Bokaro Steel Plant Subhash Chandra Modi Employment Relief Hunger Strike Ends Family Rehabilitation