logo

होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर 28 जुलाई को बोकारो छात्र संघ करेगा DC कार्यालय का घेराव

BOKARO0025.jpg

बोकारो

बोकारो जिले में होमगार्ड बहाली को लेकर अब छात्र संगठनों ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। बोकारो छात्र संघ ने 28 जुलाई को बोकारो जिला उपायुक्त कार्यालय का घेराव एवं धरना प्रदर्शन करने की घोषणा आज बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में की,प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि बोकारो जिले में लंबे समय से होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया ठप पड़ी है, जबकि जिले में कुल 189 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी लगातार उपायुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से उनमें निराशा बढ़ रही है। ऐसे में छात्र संघ ने निर्णय लिया है कि 28 जुलाई को बड़े पैमाने पर उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को जगाने का काम किया जाएगा। छात्र संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रिक्त पदों पर होमगार्ड बहाली पूरी की जाए।


 

Tags - Bokaro Student Union Home Guard Recruitment Student Protest DC Office Gherao Bokaro News