बोकारो:
बोकारो जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 11 पुलिस अवर निरीक्षकों (पु.अ.नि.) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों और पुलिस शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिलादेश संख्या-1471/2026 जारी किया गया है।
.jpeg)
कई अधिकारियों को थानों में मिली नई जिम्मेदारी
जारी तबादला सूची के अनुसार, पुलिस केंद्र बोकारो में पदस्थापित पु.अ.नि. कौशलेन्द्र कुमार और पु.अ.नि. राजेश प्रजापति का स्थानांतरण बी.एस. सिटी थाना किया गया है। वहीं, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पु.अ.नि. अमित सोनी को दुगदा थाना, पु.अ.नि. कुन्दन कुमार को हरला थाना, पु.अ.नि. शुभम कुमार गोप को सेक्टर-12 थाना और पु.अ.नि. नितिश कुमार को बोकारो थर्मल थाना भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस केंद्र में तैनात पु.अ.नि. विक्रम कुमार को पुलिस अधीक्षक के आवासीय कार्यालय की तकनीकी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तकनीकी शाखा के पूर्व प्रभारी पु.अ.नि. अजीज कुमार का स्थानांतरण पेंक-नारायणपुर थाना कर दिया गया है।
.jpeg)
चास और गांधीनगर ओपी में भी हुआ पदस्थापन
तबादला आदेश के तहत पुलिस केंद्र से पु.अ.नि. अजय कुमार सिंह को चास मु. थाना, पु.अ.नि. वीरमणि कुमार को गांधीनगर ओपी और पु.अ.नि. रवि कुमार को चास थाना में पदस्थापित किया गया है।
24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को अगले आदेश तक अपने नव पदस्थापित स्थान पर कार्यभार संभालना होगा। साथ ही, सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से अपनी योगदान रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।