logo

नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता से SERMC की शिष्टाचार भेंट, कर्मचारी हितों पर सकारात्मक चर्चा

sermc.jpg

बोकारो 

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (SERMC) बोकारो शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (Sr. DME/ELIN) अनुराग कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार एवं परिचयात्मक भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जनहित के मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं और उनसे संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। वहीं अनुराग कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की वास्तविक एवं न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे तथा उनके शीघ्र और सकारात्मक निराकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा। 

सकारात्मक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित 

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस, बोकारो शाखा के सचिव राजन कुमार उपाध्याय के साथ बोकारो रेलवे इंस्टीट्यूट के सचिव सुब्रत शाह, अविनाश कुमार, प्रदीप कुमार भौमिक, जितेन गोरीई, सुभाष कुमार महतो, संदीप कुमार तथा अभिषेक कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। शाखा सचिव राजन कुमार उपाध्याय ने अनुराग कुमार सिंह के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग से कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों का सकारात्मक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा।

Tags - SERMC Railway Staff Welfare Indian Railways South Eastern Railway