logo

बोकारो में बारिश का असर, DC ने जलजमाव और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा; स्थायी समाधान पर जोर

b_dc.jpg

बोकारो 

बोकारो जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलजमाव, जल निकासी, साफ-सफाई, सड़क एवं नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बीएसएल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जलजमाव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

स्थायी व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश

इस दौरान डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि लगातार बारिश के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना जरूरी है। संबंधित अधिकारियों को मौके पर उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा स्थायी व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करते हुए बारिश के दौरान शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

Tags - Deputy Commissioner Heavy Rain Waterlogging City Inspection