logo

बोकारो में रेलवे ट्रैक किनारे मिला कथारा के युवक का शव, जांच कर रही पुलिस

WhatsApp_Image_2026-07-27_at_12_50_53_PM.png

बोकारो
बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो पुरानी सब्जी मंडी रेलवे गेट के पास साहनी मोहल्ला के समीप रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कथारा चार नंबर निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है। 
घटना की पूरी जानकारी 
घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या, दुर्घटना समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Tags - Bokaro Bermo Railway Track Death Jharkhand News Breaking News